ट्रेन-बसों में नहीं मिली जगह, सत्संग में उमड़ा सैलाब

करनवास/ब्यावरा। पचोर रोड पर ग्राम दूधी के यहां स्थित श्री राधा स्वामी सत्संग आश्रम में आज और कल प्रमुख स्वामी जी के सत्संग का भव्य आयोजन होगा. सत्संग के आयोजन में देश भर से लाखों की संख्या में साधक शामिल हो रहे है. सोमवार को नगर में आने वाली ट्रेनों एवं बसों में भारी भीड़ रही. पैर रखने तक की जगह नहीं मिली.

आज सुबह से सत्संग का आयोजन प्रारंभ होगा. सत्संग में देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों की संख्या में साधकगण आये है. सोमवार को बीना-नागदा सहित अन्य ट्रेनों एवं चहुंऔर से आने वाली यात्री बसों में काफी भीड़ रही. वहीं सैकड़ो की संख्या में निजी वाहनों से साधकगण आये. हाईवे पर काफी व्यस्त यातायात रहा. नगर एवं आसपास के स्थानों पर मौजूद लॉज, धर्मशाला, होटल बुक हो चुके है.

ट्रेक्टर ट्रॉलियों से लम्बा सफर तय कर आ रहे

वहीं सैकड़ो की संख्या में साधकगण ट्रेक्टर ट्रॉलियों से सत्संग स्थल पर पहुंच रहे है. सोमवार को काफी संख्या में ट्रेक्टर ट्रॉली से साधकगण आये. बताया जाता है कि ६० से ७० किमी दूर तक से साधकगण ट्रेक्टर ट्रॉलियों के द्वारा आ रहे है. चार पहिया व टेम्पो, दुपहिया वाहनों से भी बड़ी संख्या में साधकगण आ रहे है.

व्यवस्थाओं में जुटा अमला

श्री राधा स्वामी सत्संग के आयोजन में लाखों की संख्या में साधकगण आये है, इतने बड़े आयोजन के चलते यातायात व अन्य व्यवस्थाओं की देखरेख में पुलिस प्रशासन का अमला लगा हुआ है. हाईवे एवं आयोजन स्थल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात होकर व्यवस्थाओं को संभाले हुए है.

प्रमुख स्वामी जी का आगमन

सोमवार की देर शाम को प्रमुख स्वामी जी का सत्संग स्थल पर आगमन हुआ. भोपाल से सडक़ मार्ग से वाहनों के काफिले के साथ प्रमुख स्वामी जी दूधी स्थित सत्संग स्थल पहुंचे. जहां आज सत्संग का आयोजन होगा.

Next Post

जबलपुर सड़क हादसा: एनएचएआई श्रमिकों की मौत पर सीएम डॉ यादव ने जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान

Mon Jan 19 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर जिले में गौर नदी के पास हुई सड़क दुर्घटना में एनएचएआई सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को 4-4 लाख, गंभीर रूप से घायलों को […]

You May Like

Play sound