मोटर चुराने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

बड़वानी/सेंधवा। खेतों से सिंचाई मोटर पंप चुराने वाले बदमाशों के खिलाफ बड़वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में सेंधवा ग्रामीण थाना व चाचरिया चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पिपल्याडेब से दो शातिर आरोपी कैलाश पिता सुरपाल व मडिय़ा पिता लालसिंग को गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार 7 जून की रात पिपल्याडेब तालाब के पास से किसानों की 3 विद्युत मोटरें चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट फरियादी रूमसिंग ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना पर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। मनोवैज्ञानिक पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 40 हजार कीमत की मशरूका 3 मोटरें बरामद कर ली हैं।

Next Post

बिना परमिट फिटनेश के चल रही बस को किया जब्त

Mon Jun 15 , 2026
छिंदवाड़ा. परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज हर्रई मार्ग पर संचालित समस्त वाहनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान परिवहन अमले ने बिना फिटनेश और परमिट के संचालित हो रहे बस को जब्त कर लिया. अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि वाहनों की जांच […]

You May Like