तिंदारी में नल-जल योजना फिसड्डी, 9 साल से प्यासे ग्रामीण, 3 किमी दूर से ढो रहे पानी

टीकमगढ़। तिंदारी गांव में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। वर्ष 2017 में शुरू की गई नल जल योजना ठप पड़ी है, जिसके चलते ग्रामीण पानी के लिए हैंडपंप और कुओं पर निर्भर हैं।

लगभग नौ साल पहले, 2017 में, शासन की योजना के तहत गांव में सोलर प्लेट लगाकर पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, कुछ ही महीनों के भीतर सोलर प्लेट खराब हो गईं और यह योजना बंद हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग

के कर्मचारियों ने सोलर प्लांट की प्लेटें और बोरवेल की मोटरें निकाल लीं, जिसके बाद से यह योजना पूरी तरह ठप है। गांव की लगभग 1,000 की आबादी अब कुओं और हैंडपंपों पर निर्भर है। कई हैंडपंप खराब हो चुके हैं और कुओं का जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है। ग्रामीण महिला शांति देवी ने बताया कि पानी लाने के लिए लोगों को दो से तीन किलोमीटर दूर कुओं तक जाना पड़ता है। गांव में पाइपलाइन बिछाई गई थी और छोटी टंकियां भी बनाई गई थीं, लेकिन यह योजना केवल दो महीने ही

संचालित हो पाई। पीएचई अधिकारी अनिल लकरघा ने बताया कि गांव को प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत दोबारा शामिल किया गया है। पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है और बान

सुजारा बांध से पानी उपलब्ध होते ही घरों तक आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने जल्द ही योजना के पुनः शुरू होने की उम्मीद जताई। तिंदारी गांव में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है।

Next Post

महादेवगढ़ मंदिर में गूंजी शहनाई, रुखसार बनी राधिका और अजय के साथ लिए सात फेरे

Mon Apr 20 , 2026
खंडवा। शहर का महादेवगढ़ मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में है। अक्षय तृतीया के अवसर पर यहां एक प्रेमी युगल ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए विवाह रचा लिया। राजस्थान की रहने वाली युवती रुखसार अपने प्रेमी अजय, जो भोपाल का निवासी बताया जा रहा है, के साथ मंदिर पहुंची […]

You May Like