
खंडवा। शहर का महादेवगढ़ मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में है। अक्षय तृतीया के अवसर पर यहां एक प्रेमी युगल ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए विवाह रचा लिया। राजस्थान की रहने वाली युवती रुखसार अपने प्रेमी अजय, जो भोपाल का निवासी बताया जा रहा है, के साथ मंदिर पहुंची और दोनों ने विधि-विधान के साथ सात फेरे लिए।
बताया जा रहा है कि रुखसार ने अपने परिवार के विरोध के बावजूद यह कदम उठाया। विवाह से पहले मंदिर परिसर में उसका धार्मिक अनुष्ठान कराया गया। इसके बाद उसका नाम बदलकर राधिका रखा गया और फिर वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया।
मंदिर में पंडितों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना, हवन और मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं।
