जनवरी से महंगी होंगी कई कंपनियों की कारें

नयी दिल्ली, (वार्ता) नये साल से कई कार निर्माता कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा ही है।

फ्रांसीसी कार निर्माता रेनो समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली रेनो इंडिया ने नये साल पर अपने वाहनों के दाम दो प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक संक्षिप्त बयान में बताया कि जनवरी 2025 से वह कीमतों में दो प्रतिशत की वृद्धि करेगी। मॉडलों और संस्करणों के अनुसार कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी होगी। उसने कहा है कि बढ़ रही लागत और मौजूदा वृहद आर्थिक कारकों की वजह से दाम बढ़ाना अनिवार्य हो गया था।

निसान मोटर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि कंपनी जनवरी से अपने वाहनों के दाम में तीन प्रतिशत तक का इजाफा करेगी।

होंडा कार्स इंडिया के एक प्रवक्ता ने भी जनवरी से कीमतों में इजाफे की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी ने कई महीने से बढ़ रही लागत का बोझ ग्राहकों पर न डालने का प्रयास किया, हालांकि “लगातार जारी दबाव के कारण” जनवरी 2026 से कीमतों में बदलाव किया जायेगा।

वहीं, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों की तरफ से अब तक कोई घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन अनुमान है कि दूसरी कंपनियां भी दाम बढ़ा सकती हैं।

 

Next Post

दीप्ति शर्मा ने 1000 रन और 150 विकेट लेकर इतिहास रचा

Sat Dec 27 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 27 दिसंबर (वार्ता) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस मैच में उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली तीसरी खिलाड़ी बनने की उपलब्धि के साथ […]

You May Like