बस चालकों पर कार्रवाई से ऑपरेटरों ने जताया विरोध

जबलपुर: शहर में बस चालकों के खिलाफ आरटीओ द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई को लेकर बस ऑपरेटरों ने मंगलवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बस ऑपरेटरों ने विभागीय कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि पिछले लगभग 15 दिनों से केवल बसों को ही चेकिंग के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है।

बस ऑपरेटरों का कहना है कि दीनदयाल चौक से आईटीआई तक लगने वाले लंबे जाम में केवल बसें ही जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि अन्य वाहन भी यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। इसके बावजूद कार्रवाई सिर्फ बस चालकों तक सीमित रखी जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है। प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों ने मांग की कि आरटीओ द्वारा सभी प्रकार के वाहनों पर समान रूप से कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था में वास्तविक सुधार हो सके और किसी एक वर्ग के साथ भेदभाव न हो।

Next Post

निगमायुक्त ने प्रगणकों से किया संवाद

Wed Apr 22 , 2026
जबलपुर: जनगणना 2027 के महापर्व को लेकर नगर निगम की तैयारियों और प्रशिक्षण कार्यक्रम ने एक नई मिसाल पेश की है। देश की उन्नति की नींव रखने के इस महत्वपूर्ण कार्य में जुटे प्रगणकों ने नगर निगम द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की है। मंगलवार को प्रशिक्षण […]

You May Like