ग्वालियर मेले में 50 प्रतिशत आरटीओ छूट पाने सिंधिया से मिले व्यापारी

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले में मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी जाने वाली 50 प्रतिशत आरटीओ छूट का नोटिफिकेशन शीघ्र जारी हो इस आग्रह के साथ ऑटोमोबाइल्स व्हीकल डीलर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर ऑटोमोबाइल्स व्हीकल डीलर एसोसियेशन ने सिंधिया का स्वागत किया एवं आग्रह किया कि गत वर्ष यह छूट 16 जनवरी को प्राप्त हुई थी जबकि मेला 25 दिसम्बर से प्रारंभ हुआ और आज 10 दिसम्बर तक छूट का नोटिफिकेशन नहीं हुआ है।

कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने शीघ्र ही छूट दिये जाने का आग्रह किया। कैट के पदाधिकारी आकाश जैन, मुकेश गुप्ता, विकास गुप्ता, रीतेश गुप्ता, डॉ.सौरभ खण्डेलवाल ने एक पत्र भी सिंधिया को सौपा और आग्रह किया कि पूर्वोत्तर राज्यों का एक मण्डप ग्वालियर व्यापार मेले में बनाया जाए ताकि इस वर्ष पूर्वाेत्तर राज्यों का इस क्षेत्र को व्यापार मेले और इस क्षेत्र के व्यवसाईयों को पूर्वोत्तर राज्यो का व्यवसाय मिले।

Next Post

बैठक-बैठक खेल कर अपनी ताकत जता रहे चंबल के छत्रप

Thu Dec 11 , 2025
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे “भरोसा रखना है तो ख़ुद पर रख, शक करने के लिए लोग हैं, कुछ करके दिखा दुनिया को, तालियां बजाने के लिए लोग हैं।” लगता है कि सूबे के छत्रप सिंधिया और ग्वालियर के सांसद भारतसिंह कुशवाह इसी फलसफे पर चल रहे हैं। ग्वालियर के […]

You May Like