महू रेलवे प्रबंधक को मिला रेल सेवा पुरस्कार  

महू। महू रेलवे स्टेशन प्रबंधक को रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शुक्ला महू को वर्ष 2024 के लिए समर्पित अनुकरणीय रेल सेवा के लिए मंडल रेल प्रबंधक रतलाम अश्विनी कुमार द्वारा रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार मिलने पर उन्हें जगह-जगह से बधाइयां मिल रही है।

Next Post

रीवा का जीआई सुंदरजा आम पहली बार अबूधाबी होगा निर्यात

Thu Jul 10 , 2025
रीवा। विंध्य के रीवा में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण की बैठक होटल सेलिब्रेशन रीवा में संपन्न हुई. आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एपीडा प्राधिकरण के सदस्य होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी सम्मिलित हुए. इस दो दिवसीय कार्यक्रम में एपीडा प्राधिकरण मुख्यालय […]

You May Like