लोकसभा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर के मानदेय बढ़ाने की उठी मांग

नयी दिल्ली, 27 मार्च (वार्ता) लोकसभा में गुरुवार को आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स और रसोइयाें का मानदेय बढ़ाने की मांग की गयी।

निर्दलीय सांसद राजेश रंजन शून्य काल में आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स और रसोइयाें का मानदेय बढ़ाने की मांग करते हुये कहा कि सांसदों का वेतन तो बढ़ा दिया गया है, लेकिन आम लोगों के स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं के लिये दिन-रात काम करने वाले इन कामगारों का मानदेय कब बढ़ाया जायेगा। उन्होंने इनका मानदेय तत्काल बढ़ाये जाने की मांग की।

श्री रंजन ने वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग के साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिये छात्रावास की सुविधाओं में सुधार और उनका छात्रवृत्ति बहाल करने की भी मांग की।

कांग्रेस के वी के श्रीकंदन ने भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिये जाने की मांग की। उन्होंने उनका मानदेय बढ़ाने की मांग की और उनका स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दिलाने की भी मांग की।

समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदहाल होने का आरोप लगाते हुये उनके निर्वाचन क्षेत्र फैजाबाद के मिल्कीपुर इलाके में एक दलित महिला का घर गिराये जाने का मुद्दा उठाया और पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है, उन्होंने सरकार से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिये तत्काल कदम उठाने की मांग की।

Next Post

शाह के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव का नोटिस खारिज

Thu Mar 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 मार्च (वार्ता) राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश का विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस गुरुवार को खारिज कर दिया गया। सभापति जगदीश धनखड़़ ने सुबह सदन में आवश्यक दस्तावेज रखवाने के बाद सदन को बताया कि श्री रमेश ने […]

You May Like