जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत रैगवां में नकाबपोशें ने एक महिला को घेर लिया और उसके सिर पर पत्थर से वार कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक नेहा यादव निवासी रैगवां माडल टाउन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर से बाहर अपनी गाय को बांधने के लिये निकली थी.
उसी समय सामने रोड से दो अज्ञात लडके मूँह में कपडा बांधकर निकले, पीछे बैठा लडका हाथ में लिया पत्थर उसे फेंकर मार दिया जिसके चलते उसके सिर में चोटें आ गई।
