प्रधानमंत्री करेंगे जीआईएस का उद्घाटन, खुलेंगे प्रदेश की प्रगति के नए रास्ते : यादव

भोपाल, 03 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) का उद्घाटन करेंगे और ये सम्मेलन राज्य की प्रगति के नए रास्ते खोलेगा।

डॉ यादव ने अपने बयान में बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस समय आया केन्द्रीय बजट मध्यप्रदेश की प्रगति को नई दिशा देगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीआईएस के उद्घाटन के लिए मध्यप्रदेश आ रहे हैं। इस सम्मेलन से प्रदेश में निवेश, समृद्धि और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से लंबे समय तक राज्य के लोगों को लाभ प्राप्त होगा।

ये सम्मेलन राजधानी भोपाल में होने वाला है। राज्य में इसके पहले क्षेत्रीय स्तर पर भी ऐसे सम्मेलन आयोजित किए गए हैं।

Next Post

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली की मौत

Mon Feb 3 , 2025
कांकेर, 03 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों पखांजूर और पानीडोबीर के इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। सुरक्षा बलों ने एक एसएलआर (स्ट्राइकर राइफल) हथियार भी बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी […]

You May Like