छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली की मौत

कांकेर, 03 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों पखांजूर और पानीडोबीर के इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। सुरक्षा बलों ने एक एसएलआर (स्ट्राइकर राइफल) हथियार भी बरामद किया है।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी है। यह मुठभेड़ तब शुरू हुआ जब जिला रिजर्व गार्ड और बीएसएफ के जवान एरिया डोमिनेशन के अंतर्गत इलाके में गश्त पर थे। सुरक्षा बलों को नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी, जिसके बाद कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के पानीडोबीर इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू की।

Next Post

आम बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाला : जिंदल स्टेनलेस

Mon Feb 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 फरवरी (वार्ता) स्टेनलेस स्टील निर्माता कंपनी जिंदल स्टेनलेस ने केंद्रीय बजट 2025-26 का स्वागत किया और इसे एक दूरदर्शी ढांचा करार दिया, जो विकास, स्थिरता और सामाजिक कल्याण के बीच एक आदर्श संतुलन बनाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में बजट आवंटन पर टिप्पणी करते हुए जिंदल स्टेनलेस के […]

You May Like