जनसंपर्क विभाग के पूर्व कर्मचारी अजीज शेख का निधन

भोपाल: जनसंपर्क संचालनालय भोपाल की अकाउंट शाखा से सेवानिवृत्त हुए अजीज शेख का सोमवार को इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर से विभागीय कर्मचारियों और परिचितों में शोक की लहर है।

अजीज शेख जनसंपर्क विभाग की क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। अपने मिलनसार स्वभाव और खेल प्रतिभा के कारण वे विभाग में काफी लोकप्रिय थे।
परिवारजनों के अनुसार उन्हें सोमवार को जोहर की नमाज के बाद जहांगीराबाद स्थित झरा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Next Post

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण पर कलेक्टर सख्त, खराब प्रदर्शन वाले विभागों को कारण बताओ नोटिस

Mon May 18 , 2026
भोपाल: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक शुरू हुई। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। […]

You May Like