भोपाल: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक शुरू हुई। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और विभागीय कार्यप्रणाली की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
Next Post
ग्वालियर फार्मा मैनेजर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन हुआ
Mon May 18 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर फार्मा मैनेजर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन आज ग्वालियर के होटल शुगर पाम में हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ चिकित्सक विनोद जैन ने अपने उद्बोधन में काम के साथ स्वास्थ्य पर भी फोकस करने की सलाह दी, भारत की दवा कंपनियों के 100 से अधिक […]

You May Like
-
4 months ago
थाने में बदमाश ने दर्ज नहीं कराई हाजरी, प्रकरण दर्ज