रांची 20 मई (वार्ता) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) का सचिव और संयुक्त सचिव चुना गया है।
जेएससीए की नयी कार्यकारिणी के चुनाव में तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी एसबी सिंह को 438-194 के बड़े अंतर से हराया। संयुक्त सचिव पद के लिए हुए मतदान में नदीम ने भी 409-199 के स्कोर से राजकुमार शर्मा को दो सौ से अधिक मतों के अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। तिवारी ने 2010 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण करते हुए भारत के लिए तीन एकदिवसीय मैच खेले। स्पिन गेंदबाज नदीम ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पदार्पण के बाद भारत के लिए दो टेस्ट खेले।
तिवारी ने 17 साल तक झारखंड़ का प्रतिनिधित्व करने के बाद फरवरी 2024 में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। वह सभी प्रारूपों में राज्य की टीम के कप्तान भी रहे। इसके अलावा वह चार आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए भी खेले। नदीम ने भी मार्च 2024 में क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 2004-05 में मात्र 15 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी पर्दापण किया था।
राम

