तीन बालिकाओं के अपहरण का प्रयास   

सतना : शहर के गहरानाला बाईपास क्षेत्र से 3 बालिकाओं के अपहरण की कोशिश की घटना सामने आई. यह तो गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय लोगों और परिजनों ने मामले को भांपते हुए 1 युवक को पकड़ लिया. हलांकि घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची. लेकिन परिजनों द्वारा शिकायत न किए जाने के कारण कार्रवाई नहीं की गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गहरा नाला बाई पास क्षेत्र में सोमवार की देर रात 2 युवक पहुंचे थे.

कुछ देर तक यहां वहां घूमने के बाद दोनों युवकों ने वहां पर मौजूद 3 नाबालिग बालिकाओं से बातचीत शुरु कर दी. बातचीत करते हुए वे नाबालिग बालिकाओं को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे. लेकिन इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई. जैसे ही स्थानीय लोग उन दोनों युवकों की ओर बढ़े दोनों ने भागना शुरु कर दिया. हलांकि उसमें एक 1 युवक तो मौके से भाग निकला.

लेकिन दूसरे युवक को लोगों ने पकड़ लिया. देखते ही देखते स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवक की धुनाई करनी शुरु कर दी. वहीं मामले की जानकारी मिलने पर बालिकाओं के परिजन भी मौके पर पहुंच ेगए. जिसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई. पुलिस के मौके पर पहुंचने पर बालिकाओं ने बताया कि युवक कैसे उन्हें अपने साथ ले जाने के लिए बोल रहा था. जिसे देखते हुए पुलिस उक्त युवक को अपने साथ ले गई. इस संबंध में सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया मामले को लेकर परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई. शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी

Next Post

शहर के विभिन्न क्षेत्र में बनाए जाएंगे 35 नए यूरिनल   

Wed Jul 22 , 2026
सतना . मंगलवार को आयोजित नगर सरकार के मंत्रिमण्डल की बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को हरी झण्डी दिखाई गई. जिसमें से एक शहर में 4 नए सार्वजनिक शौचालय के साथ-साथ 35 नए यूरिनल बनाए जाने का प्रस्ताव भी शामिल है. इसके लिए मेयर-इन-कौंसिल द्वारा […]

You May Like