शाहरुख़ खान की फिल्म किंग में काम करेंगे अक्षय ओबेरॉय!

मुंबई, (वार्ता) अभिनेता अक्षय ओबेरॉय, शाहरूख खान की आने वाली फिल्म किंग में काम करते नजर आ सकते हैं।
अक्षय ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर यह शेयर करके इंटरनेट पर हलचल मचा दी कि वह पोलैंड के लिए रवाना हो रहे हैं। सबका ध्यान इस बात पर गया कि शाहरुख़ खान की बहुचर्चित फिल्म किंग की शूटिंग भी इस समय पोलैंड में हो रही है। हालांकि अक्षय की तरफ़ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन समय और जगह के मेल ने फैन्स को उत्साहित और जिज्ञासु बना दिया है।
फैन्स ने तुरंत कयास लगाने शुरू कर दिए कि अक्षय शायद इस बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर की स्टार कास्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इन अटकलों को और मज़बूती देता है अक्षय का किंग के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ पुराना रिश्ता। दोनों पहले फ़ाइटर और फ़्लेश जैसी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम कर चुके हैं, और उनकी अच्छी ट्यूनिंग से ये संभावना और बढ़ जाती है कि अक्षय को किंग के लिए लिया जा सकता है।
फिलहाल, फैन्स को इंतज़ार करना होगा कि क्या अक्षय ओबेरॉय सच में शाह रुख़ खान के इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं या नहीं।

Next Post

तालिबान ने ब्रिटिश दंपत्ति को किया रिहा

Sat Sep 20 , 2025
दोहा, 20 सितंबर (वार्ता) लगभग आठ महीने तक तालिबान द्वारा हिरासत में रखे गए एक ब्रिटिश दंपत्ति को आखिरकार रिहा कर दिया गया और कतर पहुँचने के बाद वे अपनी बेटी से भावुक होकर मिले। उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग दो दशकों से […]

You May Like