भोपाल। स्विट्जरलैंड के दावोस प्रवास से लौटने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज रात स्टेट हैंगर, भोपाल पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री दिल्ली से जबलपुर और फिर वहां से देर शाम भोपाल पहुंचे, जहां अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया।
दावोस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश, उद्योग और राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण संवाद किए। उनके प्रवास को मध्य प्रदेश के लिए निवेश संभावनाओं की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
