बिना अनुमति भंवरकुआं चौराहे पर नीट विरोध प्रदर्शन, वीडियोग्राफी के आधार पर होगी कार्रवाई

इंदौर: नीट परीक्षा के विरोध में भंवरकुआं चौराहे पर चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। भंवरकुआं थाना प्रभारी ने सभी कोचिंग संचालकों को सूचना जारी कर अपने संस्थानों में मौजूद विद्यार्थियों को प्रदर्शन के संबंध में अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

थाना प्रभारी संतोष दुधि ने नवभारत को बताया कि भंवरकुआं चौराहे पर चल रहा धरना प्रदर्शन बिना अनुमति के आयोजित किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है। प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी लोगों की पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी कराई जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी ऐसे प्रदर्शन में शामिल न हों, जिससे यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था प्रभावित हो।
वहीं, पुलिस द्वारा आम विद्यार्थियों को भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पहले अनुमति और नियमों की जानकारी रखने की समझाइश दी जा रही है।

Next Post

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान 118 पुलिसकर्मी घायल

Tue Jul 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, सोमवार को झड़पों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, पुलिसकर्मियों […]

You May Like