दो पक्ष भिड़े, कई घायल

जबलपुर: कटंगी थाना क्षेत्र में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि यशवंत सिंह 48 वर्ष निवासी ग्राम साजपानी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि चचेरे भाई दुर्ग सिंह पेड़ काट रहा था तो उसने दुर्ग सिंह केा पेड़ काटने से मना किया इसी बात पर दुर्ग सिंह ने कुल्हाउी के बेंत से हमला कर दिया।

छोटे भाई की पत्नी बीना बाई, भतीजा नारायण सिंह, सचिन सिंह बीच बचाव करने आये तभी दुर्ग सिंह का लडक़ा पिटू आकर आया। डंडे से हमला कर सभी को चोटें पहुंचा दी। वहीं श्रीमति कविता बाई सिंह 40 वर्ष निवासी ग्राम साजपानी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि यशवंत उर्फ मुल्लूू ने लाठी से हमलाकर उसके सिर में चोट पहुॅचा दी, उसका बेटा सर्वेष एवं भाई रामराज आये तो यशवंत सिंह ने सर्वेष एवं रामराज के साथ लाठी से मारपीट कर सर्वेश के नाक के पास, कंधा रामराज के पीठ में चोट पहुॅचा दी एवं जान से मारने की धमकी दिया।

Next Post

मनीष मल्होत्रा की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ की पहली झलक रिलीज

Tue Aug 26 , 2025
मुंबई, (वार्ता) मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा निर्मित पहली फिल्म गुस्ताख़ इश्क़ की पहली झलक रिलीज हो गयी है। मनीष मल्होत्रा फिल्म निर्माता के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। मनीष मल्होत्रा हमेशा से सिनेमा के बड़े प्रशंसक रहे हैं। बचपन में फिल्में देखकर उनके […]

You May Like