तीन शातिर बदमाश जिलाबदर, दो को थाना हाजरी के आदेश

इंदौर। शहर में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे शातिर बदमाशों पर नकेल कसते हुए पुलिस कमिश्नर ने कड़ी कार्रवाई की है। तीन कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर किया गया है, जबकि दो बदमाशों को थाना हाजरी के आदेश जारी किए गए हैं।

जिलाबदर किए गए बदमाश अनीष उर्फ जोजो खान 30 थाना चंदन नगर क्षेत्र का निवासी, मारपीट, डकैती की योजना, अवैध वसूली व जहरीली शराब बिक्री सहित कई गंभीर मामलों में आरोपी। वहीं सूरज उर्फ रोहित जगधने 25 थाना परदेशीपुरा क्षेत्र, हत्या व हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त। जबकि साहिल सावे 22 थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र, चाकूबाजी, छेड़छाड़ व हथियार रखने जैसे मामलों में आरोपी। इन सभी को 6 माह की अवधि के लिए इंदौर व सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से बाहर किया गया है। इसी तरह थाना हाजरी के आदेश जिन बदमाशों को जारी हुए बाबू उर्फ अनिल मेसराम 36 थाना परदेशीपुरा क्षेत्र, मोनू जोशी 27 थाना द्वारिकापुरी क्षेत्र इन बदमाशों को 6 माह तक संबंधित थाने में हाजिरी देना अनिवार्य होगा और किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

एंडरसन पीटर्स चोट के कारण नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से हटे

Tue Jul 1 , 2025
बेंगलुरु, 01 जुलाई (वार्ता) दो बार के विश्व चैंपियन और पेरिस 2024 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता एंडरसन पीटर्स टखने की चोट के कारण भारत में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भाला फेंक प्रतियोगिता से हट गए हैं। उद्घाटन नीरज चोपड़ा क्लासिक 5 जुलाई, 2025 को बेंगलुरु में आयोजित […]

You May Like