ट्रक में भरी थीं 26 भैंसें, मुकदमा दर्ज; पशु तस्करी के कॉरिडोर के रूप में विकसित हो रहा नेशनल हाईवे

अशोकनगर। बहादुरपुर पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बंगला चौराहा और घाट बमूरिया के बीच 26 भैंसों से भरा एक ट्रक पकड़ा है। ये भैंसें विदिशा के सिरोंज से उत्तर प्रदेश के झांसी-आगरा ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिरोंज निवासी खल्ली उर्फ खल्ला खान (38) और मुरैना के कैथरी निवासी टिंकू उर्फ रामनिवास गुर्जर (22) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी नीलम सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को ट्रक आने की सूचना मिली थी। इसके बाद, रात करीब 3 बजे ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीई 2872 को रोका गया। जांच करने पर उसमें भैंसें भरी मिलीं पुलिस ने तुरंत ट्रक को जब्त कर लिया और बहादुरपुर लेकर आए जहां भैंसों को थाना परिसर में उतारा गया। सुबह तक सभी भैंसों को थाना परिसर में ही रखा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

लंबे समय से हो रही तस्करी

नेशनल हाईवे 346 ए के नव निर्माण से उत्तर प्रदेश के कानपुर और झांसी जैसे शहरों की भोपाल सिरोंज और विदिशा से यातयात सुगम हुआ है। यह रास्ता पशु तस्करी के एक कॉरिडोर के तौर पर भी विकसित हो रहा है। इसका उदाहरण बीते दो तीन वर्षों में बहादुरपुर, मुंगावली, पिपरई, सहराई और चंदेरी थानों में अलग अलग समय पर पकड़े भैंसों से भरे हुए ट्रकों से मिलता है। असल में सिरोंज और भोपाल स्थानीय क्षेत्र में भैंसों और पड़े के बड़े व्यापारियों के गढ़ हैं, जिनकी कनेक्टिविटी झांसी और कानपुर के बड़े बड़े चमड़ा और मीट व्यापारियों से है। भैंसों की तस्करी की आड़ में गौवंश की तस्करी भी की जाती है, चूंकि मांस और चमड़े के लिए भैंसों की खरीद फरोख्त गैर कानूनी नहीं है, इसलिए मामूली जुर्माने के बाद यह लोग बच निकलते हैं, पुलिस द्वारा भी केवल पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया जाता है।

Next Post

कियोस्क संचालकों से फ्राड : पुलिस के हवाले हुई फ्राड करने वाली महिला 

Sat Dec 27 , 2025
सीधी। लगभग एक महीने से कुचवाही निवासी सीमा गुप्ता पति विकास गुप्ता घूम-घूम कर बहरी मायापुर अमिलिया के कियोस्क संचालको से फ्राड कर रही थी। 26 दिसंबर की शाम बहरी में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक कियोस्क संचालक प्रमोद मिश्रा के साथ फ्राड करने गयी थी। उनकी सतर्कता से पकड़ी गयी सभी […]

You May Like