झरने में नहाने से किया मना तो पुलिस पर फेंके पत्थर, आरोपी गए जेल

तेंदूखेड़ा/दमोह. तेंदूखेड़ा नगर से 12 किलोमीटर दूर पांडा बाबा के समीप स्थित जानकी कुंड में प्रशासन की रोक के बाबजूद जबरजस्ती कुंड की गहराई में नीचे उतरकर नहा रहे दो युवकों को पुलिस ने रोका, तो विवाद कर पत्थर फेंकने लगे. जिस पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर थाने लाई, जानकारी लेने पर पता चला कि पाटन निवासी दो युवक आकाश पटेल व अंकित पटेल पांडा बाबा के पास स्थित वाटरफॉल में नशे की हालत में नहाने उतर रहे थे. जिस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोका तो युवक नशे में होने के चलते पुलिस कर्मियों से विवाद कर पत्थर फेंकने लगे.जिस पर पुलिस ने पत्थर लगने की चिंता न करते हुए दोनों आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाकर धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को तहसीलदार के न्यायालय में पेश किया. जहां से तहसीलदार डॉक्टर विवेक व्यास ने जमानत न देते हुए जेल भेज दिया.

*इनका कहना है*

दो युवक शासन की रोक के बाबजूद कुंड में नहाने की कोशिश कर रहे थे,रोकने पर पुलिस पर पत्थर फेंके लगे. जबकि नदी, नालों और तालाबों में नहाने व पास जाने पर धारा 163 जिलाधीश द्वारा लगाई गई है. इसलिए आरोपियों को जेल भेजा गया.

डॉक्टर विवेक व्यास तहसीलदार तेंदूखेड़ा

Next Post

झोपड़ी की मिट्टी से निकले 80 से ज्यादा कोबरा के बच्चे,देख कर रह जायेगे दंग

Sat Jul 12 , 2025
पिपलियामण्डी। गांव साबाखेड़ा में एक झोपड़ी की ढीली मिट्टी से 80 से ज्यादा कोबरा सांप के बच्चे निकलने से हड़कंप मच गया। यह झोपड़ी गोपाल पिता चम्पालाल दाहिमा के कुएं के पास बनी है, जहां पशु बांधे जाते हैं। शाम करीब 5 बजे गोपाल को मिट्टी में हलचल दिखी। ध्यान […]

You May Like