
छिंदवाड़ा। कोतवाली पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिला रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके पास से मोबाइल सहित हिसाब किताब जब्त किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर 3 मई को आरोपी गौरव पिता स्वर्गीय राजेश रामानी उम्र 28 साल निवासी चांदामेटा को पकड़कर तस्दीक करने पर आरोपी के पास दो मोबाइल फोन जिसमें आईपीएल क्रिकेट का सट्टा का हिसाब किताब एवं आईपीएल क्रिकेट सट्टा का लाइन का नंबर पाया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी गोरव रामानी के विरुद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट 49 बीएनएस का पंजीबद्ध किया हैँ। सट्टा संचालक सुभाष अग्रवाल निवासी चन्दमेटा को भी आरोपी बनाया गया हैं। इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका एएसआई ब्रजेश रघुवंशी, प्रआ युवराज रघुवंशी, आर, विकाश, आर, आदित्य और आर नितिन की भूमिका रही।
