जंगल से मुरूम चोरी कर ले जाते हाईवा पकड़ाया

जबलपुर: चरगवां पुलिस ने घुघरी जंगल से मुरूम चोरी कर ले जा रहे हाईवा को पकड़ा है। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चरगवां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने बताया कि गंगई के पास पुलिस ने दबिश दी। घुघरी तिराहा मेन रोड पर खड़े हाईवा क्रमांक एमपी 20 एच बी 5705 में फुल मुरूम भरी हुयी थी जिसके चालक सुरेन्द्र कुमार यादव पिता हरिलाल यादव 30 वर्ष निवासी ग्राम पारा से पूछताछ गई।

जिसने मुरूम के कोई कागजात नहीं होना बताते हुये हाईवा मालिक टिक्कू उर्फ टेकलाल यादव निवासी मंगेली के कहने पर ग्राम घुघरी जंगल से चोरी से मुरूम हाईवा में भरकर बेचने के लिये जबलपुर ले जाना बताया। आरोपी हाईवा चालक के कब्जे से हाईवा मय मुरूम के जप्त करते हुये हाईवा चालक एवं मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है ।

Next Post

कारोबारी का अपहरण कर ले गए धूमा, 9.50 लाख लेकर छोड़ा

Wed Jan 21 , 2026
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत सुकरी मंगेला मक्का खरीदी करने गए कारोबारी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता धूमा तक ले गए और मक्का के उधार पैसे साढे नौ लाख रूपये की मांग पर अड़ गए। इसके बाद दो दिन तक उसे वहां बंधक बनाकर धमकाने के साथ […]

You May Like