नशे में धुत युवक ने महिला को मारा चाकू

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत संजय नगर में शराब के नशे में धुत एक युवक ने महिला से पैसे मांगे और मना करने पर चाकू से हमला कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर दुर्गा चौक निवासी श्रीमती रामबाई रजक (45 ) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थीं।

इसी दौरान मोहल्ले का ही राजा रजक वहां आया और नशे की हालत में रामबाई से शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग करने लगा। जब महिला ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी राजा ने अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया। रामबाई ने खुद को बचाने का प्रयास किया, जिससे चाकू सीधे उनकी बाईं हथेली में जा लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजा रजक वहां से भाग निकला।

Next Post

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसे में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 15 करोड़ की कार छुड़ाने के लिए भरना होगा 8.30 करोड़ का भारी-भरकम बॉन्ड, मालिक पर लगीं कई सख्त शर्तें

Sat Feb 28 , 2026
कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सूरज मिश्रा की अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा की जब्त लग्जरी कार को रिलीज करने की अनुमति दे दी है, लेकिन इसके लिए […]

You May Like

मनोरंजन