मेधावी विद्यार्थियों को क्षत्रिय कालौता समाज ने किया सम्मानित

भैरूंदा। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सामने आई, जब अभा क्षत्रिय कालोता समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 129 होनहार छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया. सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा 10वीं के 74 और कक्षा 12वीं के 55 छात्र-छात्राएं शामिल रहे. सभी प्रतिभाओं को शील्ड, सम्मान प्रमाण पत्र एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया. मंच पर सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और उत्साह साफ झलक रहा था. समारोह में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, अभिभावक, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया.

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना ही नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना और युवाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना भी रहा. मंच से विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

समारोह के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को करियर मार्गदर्शन भी दिया गया. विशेषज्ञों ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के वरिष्ठ एवं चेयरमैन अमरसिंह पवार ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी आवश्यक है. मुख्य अतिथि सत्यनारायण पवार ने सभी मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि समाज द्वारा इस तरह के आयोजन युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करते हैं और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं. समाज के नवनियुक्त कर्मचारियों का स्वागत किया गया, वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया. क्षण कार्यक्रम का प्रेरणादायक हिस्सा रहा, जहां उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ उनका सम्मान किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शंकर लाल गोड़ द्वारा किया गया. कार्यक्रम के अंत में शिक्षा विभाग में पदस्थ बीआरसी विजय सिंह डोड ने आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर सिंह पवार द्वारा की गई.

 

 

Next Post

NTA पर बरसे जीतू पटवारी: विश्वसनीय संस्था नहीं, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का प्रतीक बनी

Fri May 29 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने देशभर में सामने आ रहे परीक्षा घोटालों, पेपर लीक, भर्ती अनियमितताओं और परीक्षा परिणामों में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह माफियाओं, बिचौलियों और भ्रष्ट कंपनियों […]

You May Like