नशे में बस चला रहा चालक पकड़ा, 36 यात्रियों की जान खतरे में डालने का आरोप

इंदौर. तेज गति और नशे की हालत में यात्री बस चला रहे चालक को यातायात पुलिस ने तेजाजी नगर चौराहे पर पकड़ लिया. इंदौर से मंडलेश्वर जा रही 36 सीटर बस के चालक की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. पुलिस ने बस जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

तेजाजी नगर चौराहे पर एक जागरूक नागरिक ने सूचना दी थी कि यात्री बस चालक लापरवाही से तेज गति में वाहन चला रहा है. सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बस को रुकवाया. बस में मौजूद यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक काफी देर से तेज गति और लापरवाही से बस चला रहा था. पूछताछ के दौरान चालक के नशे में होने की आशंका पर उसका ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण कराया. जांच में चालक के शरीर में 223 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर अल्कोहल पाया गया. इसके बाद यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर थाने में खड़ा कराया. चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए आरटीओ को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है.

Next Post

रामबहादुर राय को मिलेगा पद्मभूषण युगतुलसी पं. रामकिंकर उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार'

Wed Aug 5 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत तुलसी शोध संस्थान द्वारा वर्ष 2026 का ‘पद्मभूषण युगतुलसी पं. रामकिंकर उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार’ वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं राष्ट्रचिंतक रामबहादुर राय को प्रदान किया जाएगा। संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अलंकरण समारोह 06 अगस्त को सायं 04 बजे तुलसी […]

You May Like