ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे नर्सिंग अधिकारी

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी स्थित तिलहरी एसबीआई बैंक के पास एक ट्रक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने आगे जा रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत यह रही कि कार चालक निजी अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी बाल-बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रगति नगर तिलहरी निवासी पंकज कुमार कुशवाहा (27) निजी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

वे अपनी कार क्रमांक एमपी 09 सीवी 2394 से तिलहरी से ओमकार नगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह एसबीआई बैंक के आगे एकता मार्केट रोड के पास पहुंचे और कार को मोडऩे लगे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीसी 8849 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए कार को पीछे से ठोक दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की डिक्की, बंपर और बैक लाइट का पूरा हिस्सा टूटकर चकनाचूर हो गया। पीडि़त पंकज कुमार के मुताबिक, इस दुर्घटना में उनके वाहन को करीब 40 से 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

5 साल के दो मासूमों की नाले में डूबने से मौत

Sun Aug 2 , 2026
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत शिलपुरी गांव में आंगनवाड़ी से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे दो 5 वर्षीय मासूम बच्चों की शनिवार शाम नाले के गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।बरेला पुलिस के अनुसार, शिलपुरी निवासी साहिल परस्ते (5) और रोमिक पट्टा (5) शनिवार को रोज […]

You May Like