रिलायंस फाउंडेशन के “वंतारा” वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र को क्लीन चिट

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय की ओर नियुक्त विशेष जाँच दल ने रिलायंस फाउंडेशन के वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र ‘वंतारा’ को क्लीन चिट दी है।

न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ ने शीर्ष अदालत की ओर से गठित जांच दल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मौखिक रूप से कहा कि पशुओं को गोद लेकर उसकी देखभाल करने के मामले में नियमों की अनदेखी करने समेत अन्य आरोपों में प्रथम दृष्टया सच्चाई नहीं दिखती।

पीठ ने आगे कहा, “न्यायालय द्वारा गठित विशेष जाँच दल को कोई गड़बड़ी नहीं मिली।”

अदालत ने कहा कि पशुओं को गोद लेना नियामक तंत्र के अंतर्गत आता है। अदालत ने कहा कि न्यायालय इस रिपोर्ट को अपने आदेश का हिस्सा बनाएगा।

वनतारा रिलायंस फाउंडेशन के तहत अनंत अंबानी द्वारा जामनगर में विकसित 3,000 एकड़ का एक विशाल संरक्षण केंद्र है। यह पीड़ित, घायल और लुप्तप्राय जानवरों के लिए एक आश्रय प्रदान करता है। इसमें एक अत्याधुनिक वन्यजीव अस्पताल भी है, जिसमें एमआरआई, सीटी स्कैन और आईसीयू जैसी सुविधाओं उपलब्ध है।

 

 

Next Post

झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट, तीन दिनों तक कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी

Mon Sep 15 , 2025
रांची, 15 सितम्बर (वार्ता) झारखंड मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए अगले तीन दिनों तक भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में गरज-चमक के […]

You May Like