बेगमगंज: नगर पालिका परिषद शहर विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और प्रत्येक वार्ड में कोई ना कोई निर्माण कार्य बराबर चल रहा है इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी द्वारा पार्षद गुलाब रजक के साथ वार्ड क्रमांक 13 दिग्विजय कालोनी में भैरो साहू के मकान से मुन्नालाल शाक्य के मकान तक सीसी रोड नो लाख सनतानवे हजार नो सो चौबीस रुपए लागत से तैयार कराने के लिए भूमि पूजन किया।
वहीं इसी वार्ड में पाराशर के मकान से वीरू पंथी के मकान तक आरसीसी नाली निर्माण का भी भूमि पूजन किया जिसकी लागत तीन लाख सात हजार तीन सो सत्तर रुपए है।वहीं इसी वार्ड में विनोद कुमार के मकान से खेमचंद के मकान तक आरसीसी नाली निर्माण लागत चार लाख पचयासी हजार सात हो छियासी रुपए का भी भूमि पूजन किया गया। जिस वार्ड में खुशी की लहर दौड़ गई वार्ड वासियों ने निर्माण कार्य पर खुशी जाहिर करते हुए नपा अध्यक्ष को आशीर्वाद प्रदान किया।
