चीन के शोधकर्ताओं ने वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य प्रभावों निगरानी के लिए एक प्रणाली की विकसित

बीजिंग, 28 मई (वार्ता) चीन के शोधकर्ताओं के एक समूह ने एक ऐसी प्रणाली विकसित की है, जिसके माध्यम से वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य प्रभावों का वास्तविक समय और ऑनलाइन निगरानी की जा सकती है।

साइंस एंड टेक्नोलॉजी डेली के बुधवार के समाचार के अनुसार चीन के 13 शहरों में सर्दी 2023 से वसंत 2024 तक दो बड़े पैमाने पर निगरानी अभियान चलाये गये, जिसमें चूहों की सांस में पाए जाने वाले बायोमार्करों (जैसे वोलाटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स, कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड) के माध्यम से वायु प्रदूषण का स्तर और मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव का आकलन किया गया। इस अध्ययन में वायु प्रदूषण से होने वाले समग्र स्वास्थ्य प्रभाव को मापने के लिए एक नया ‘एयर टॉक्सिक इंडेक्स (एटीआई)’ विकसित किया गया।

एक हालिया शोध के अनुसार चीन के विभिन्न शहरों में एयर टॉक्सिक इंडेक्स (एटीआई) के दैनिक पैटर्न में महत्वपूर्ण अंतर पाया गया। चूहों के फेफड़ों में हुये बदलावों ने यह पुष्टि की कि अलग-अलग शहरों की वायु प्रदूषण की स्थिति स्वास्थ्य पर अलग-अलग असर डालती है। इस अध्ययन में इस्तेमाल की गई तकनीक एटीएमएस ने पारंपरिक तरीकों की तुलना में हवा की विषाक्तता का जीवित जीवों में सीधे पता लगाने की सुविधा दी।

 

 

Next Post

महाराष्ट्र में पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ी

Wed May 28 , 2025
मुंबई 28 मई (वार्ता) महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की बुधवार को नयी दरों की घोषणा किये जाने से राज्य में फिर यह चर्चा का विषय बन गयी हैं। ईंधन की कीमतें आज सुबह छह बजे घोषित की गयीं और अब यह तत्काल प्रभाव से पूरे राज्य में […]

You May Like

Play sound