ऑरेंज कैप पर वैभव सूर्यवंशी का कब्जा

जयपुर, 20 मई (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की ऑरेंज कैप की दौड में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेले गये मुकाबले में पहले मिचेल मार्श और फिर वैभव सूर्यवंशी ने कब्जा किया।

मिचेल मार्श एक सप्ताह पहले सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजो की सूची में आसपास भी नहीं थे आरआर के खिलाफ 57 गेंदों पर 96 रनों की पारी और इससे पहले अपनी पिछली दो पारियों में 111 और 90 रन बनाकर वह 563 रनों के साथ इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए। लेकिन वह शीर्ष स्थान पर अधिक देर नहीं रह पाए, क्योंकि अब नंबर वैभव सूर्यवंशी का था।

वैभव सूर्यवंशी न एक बार फिर आक्रामक पारी खेली। सूर्यवंशी ने इसी सीजन जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली थी लेकिन आरआर वह मैच हार गई थी। हालांकि इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली और आरआर ने प्लेऑफ के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने धीमी शुरुआत की। लेकिन जल्द ही उनके बल्ले से बड़े शॉट्स आने लगे और मात्र 23 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

अपनी पारी के समापन के बाद सूर्यवंशी 579 रनों के साथ ऑरेंज कैप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए और 563 रनों के साथ मार्श दूसरे स्थान पर खिसक गए। एसआरएच के हाइनरिक क्लासन अब तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 555 रन बनाए हैं। इसके बाद गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (554 रन) और शुभमन गिल (552 रन) हैं।

पर्पल कैप तालिका में इस सीजन एलएसजी के सबसे सफल गेंदबाज प्रिंस यादव लगातार तीसरे मुकाबले में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए और उनके नाम अभी भी 16 विकेट हैं। लेकिन जोफा आर्चर ने आयुष बदोनी को पहली पारी में पवेलियन लौटाया और वह इस विकेट के साथ कुल 18 विकेट हासिल करते हुए पर्पल कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर पहुंच गए।

शीर्ष तीन स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार (24 विकेट), गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा (21 विकेट) और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज (20 विकेट) बरकरार हैं।

 

 

Next Post

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन में फंसे दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

Wed May 20 , 2026
देहरादून 20 मई (वार्ता) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के पैदल यात्रा मार्ग पर मंगलवार देर रात भूस्खलन में फंसे लगभग दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने सुरक्षित निकाल लिया है। एसडीआरएफ के कमांडेंट आईपीएस अर्पण […]

You May Like