
भुआ बिछिया -:शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब खैराकी नदी में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए करन भाषान्त की नहाते समय नदी में डूबने से मृत्यु हो गई।जानकारी के अनुसार करन उर्फ छंगा भाषान्त पिता प्रह्लाद उर्फ पिंकी भाषान्त उम्र 16 वर्ष निवासी सोनी कालोनी सिझौरा अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार की दोपहर लगभग 11 बजे पिकनिक मनाने खैराकी गए हुए थे।पिकनिक में भोजन बनाने के उपरांत नहाने की दृष्टि से नदी में गया करन भाषान्त पानी मे डूब गया।साथियो ने जब देखा कि करन पानी मे डूब गया है।तो उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को सूचना दी। डूबने के लगभग 2 घंटे बाद ग्रामीणों में से कुछ ने नदी में गोता लगाकर बिछिया पुलिस की उपस्थिति में करन भाषान्त के मृत शरीर को नदी से बाहर निकाला। शनिवार की सुबह पोस्टमार्डम उपरांत शव परिजनों को सौपा जावेगा। शनिवार की दोपहर परिजन शव का अंतिम संस्कार कर सकेंगे।
