स्टाप डेम में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

मंडला। विकासखंड बीजाडांडी के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विजयपुर पिपरिया में एक 25 वर्षीय युवक की गोदरी नाला में बने स्टाप डेम में नहाने गया हुआ था। नहाते समय युवक डेम की गहराई चला गया, जिसके कारण युवक पानी में डूब गया। जिसकी जानकारी ग्राम के लोगों को दी गई, बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से पानी के अंदर से युवक को बाहर निकाला गया। जिसके बाद तत्काल इसकी जानकारी बीजाडांडी पुलिस और डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी लाया गया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

बीजाडांडी थाना प्रभारी प्रदीप पांडे ने बताया कि बीजाडांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विजयपुर पिपरिया निवासी अभिताब सिंह मरकाम पिता उत्तम सिंह मरकाम 25 वर्ष शाम के चार बजे ग्राम के गोदरी नाला मेें बने स्टाप डेम में नहाने गया हुआ था। युवक अभिताब के साथ उसके दो साथी धनेश्वर और दिनेश भी नहाने गए हुए थे। डेम में नहाने के दौरान शायद युवक अभिताब गहराई में चला गया और वहीं फंस गया। थोड़ी देर तक जब अभिताब बाहर नहीं आया तो उसके साथ नहाने गए दोनों युवकों ने ग्राम के लोगों को इसकी जानकारी दी।

बताया गया कि अभिताब के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्राम के लोग और परिजन स्टाप डेम पहुंचे। जहां पानी में डूबे अभिताब को बाहर निकालने का प्रयास किया। नीचे चले जाने के कारण युवक को बाहर निकालने में ग्रामीणों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तत्काल ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बीजाडांडी डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटना स्थल पहुंची। जहां पानी में डूबे युवक को तत्काल डायल 112 में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने युवक का जांच परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आज होगा पीएम :

बीजाडांडी थाना प्रभारी प्रदीप पांडे ने बताया कि डेम में नहाने के दौरान युवक पानी में डूब गया था, बाहर निकालने के बाद परिजनों ने कहां युवक जीवत है, जिसके बाद तत्काल युवक को सीएचसी बीजाडांडी लेकर आया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाम की घटना थी, जिसके कारण युवक का पीएम शुक्रवार को नहीं किया जा सका। आज शनिवार को मृतक अभिताब का पीएम किया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा। बीजाडांडी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Next Post

सम्भाग में लाडली लक्ष्मी योजना में रामपुर बाघेलान को मिला प्रथम स्थान

Fri Oct 17 , 2025
सतना /रीवा संभाग में आयोजित 8वां राष्ट्रीय पोषण माह की कार्यशाला अन्तर्गत समापन/सम्मान समारोह में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास रीवा सम्भाग द्वारा विभिन्न योजना अन्तर्गत सर्वश्रेष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें लाडली लक्ष्मी योजना अन्तर्गत रीवा सम्भाग में परियोजना रामपुर बाघेलान ने प्रथम स्थान […]

You May Like