सम्भाग में लाडली लक्ष्मी योजना में रामपुर बाघेलान को मिला प्रथम स्थान

सतना /रीवा संभाग में आयोजित 8वां राष्ट्रीय पोषण माह की कार्यशाला अन्तर्गत समापन/सम्मान समारोह में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास रीवा सम्भाग द्वारा विभिन्न योजना अन्तर्गत सर्वश्रेष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें लाडली लक्ष्मी योजना अन्तर्गत रीवा सम्भाग में परियोजना रामपुर बाघेलान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके लिए परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामपुर बघेलान श्वेता जुनेजा को संयुक्त संचालक रीवा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सतना द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

Next Post

बीआरटीएस कॉरिडोर पर लगा महाजाम

Fri Oct 17 , 2025
इंदौर. शुक्रवार शाम से ही शहर के बीआरटीएस कॉरिडोर पर महाजाम की स्थिति बनी रही. लोट्स चौराहे से लेकर एमआईजी और रसोमा चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी थी, कुछ दो पहिया वाहन चालकों ने जल्दबाजी में कॉरिडोर में चले गए, उन्हें देखते हुए अन्य कार चालकों के साथ […]

You May Like