इटारसी। भोपाल मंडल से मिली सूचना पर आरपीएफ थाना इटारसी ने ट्रेन संख्या 12722 में छूटे यात्री के बैग को सुरक्षित बरामद किया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ आरक्षक हर प्रताप सिंह परमार ने यात्री द्वारा बताए गए कोच जनरल में जाकर खोजबीन की, जहां बैग मिला। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और यात्री दोनों को दी गई।
बैग बिहार निवासी विश्वनाथ कुमार पिता जितेंद्र कुमार झा (28 वर्ष) का था। अगले दिन आरक्षक ने यात्री को बैग जांच पड़ताल के बाद लौटा दिया। बैग में मोबाइल चार्जर, ईयरफोन, कपड़े, जूते और कुलदेवी की मूर्ति सहित अन्य सामान था। यात्री ने आरपीएफ की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बैग वापस मिल जाएगा, लेकिन पुलिस की सतर्कता से यह संभव हुआ।
