भिण्ड के नए कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया भविष्य का रोड़मैप

भिण्ड : जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा है कि वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप खरा उतरने की भरपूर कोशिश करेगे। उन्होंने कहा कि शहर में व्याप्त जल भराव, सामान्य राशन कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड की समस्याओं, आवास योजना में घोटालों, शहर में सड़क नहीं गड्ढे जैसी तमाम जनसमस्याओं को लेकर नगर पालिका का घेराव किया जाएगा।

अघोषित बिजली कटौती, एवरेज बिल आदि बिजली समस्याओं को लेकर बिजली घर पर प्रदर्शन होगा। जिला अस्पताल भिंड में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की कमी है। ओपीडी सुचारू रूप से नहीं चलती है। वार्डो में मरीजों को साफ चद्दर तकिया एवं अन्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इन समस्याओं के निदान कराने के लिए वे तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के खाद की समस्याओं को लेकर समय-समय पर आंदोलन भी करना पड़े तो उसमें पीछे नहीं हटेगें।

जिले की हर सोसायटी पर बिना भेदभाव के किसानों को खाद उपलब्ध हो इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन विस्तार के लिए जिला – ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कमेटियां बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा और मतदाता सूची का बूथ स्तर पर अवलोकन करवा के वोट चोरी रोकने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही भिंड जिले की जनसमस्याओं को लेकर हर समय आमजनता के साथ हर समय पूरा संगठन खड़ा रहेगा।

Next Post

महर्षि वाल्मीकि जयंती की तैयारियां शुरू

Mon Sep 1 , 2025
नर्मदापुरम। महर्षि वाल्मीकि जयंती 2025 के भव्य आयोजन को लेकर रविवार को सदर बाजार स्थित आरआर गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें महर्षि वाल्मीकि समाज के जिला पटेल रामदास बडग़ूजर, जिला चौधरी जीवनलाल कटारिया, संजू रेवाराम लुटारे, आत्माराम खरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। आयोजन समिति के […]

You May Like