यमुना में नाव हादसा: छह की मौत, 14 को बचाया गया, कई लापता

वृंदावन। यमुना नदी पर बने पीपा पुल के पास आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां अचानक एक नाव पलट गई। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तेजी से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। अब तक 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई अन्य लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन द्वारा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Next Post

इंदौर के 85 वार्डों और प्रमुख चौराहों पर गूंजा वंदे मातरम

Fri Apr 10 , 2026
इंदौर। बीजेपी ने शहर के सभी 85 वार्डों में, प्रमुख चौराहों पर सामूहिक वंदे मातरम गायन का आयोजन किया। शहर के 85 वार्डों में एक साथ गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शामिल होकर वंदे मातरम् गान में सहभागिता की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like