नर्मदापुरम। महर्षि वाल्मीकि जयंती 2025 के भव्य आयोजन को लेकर रविवार को सदर बाजार स्थित आरआर गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें महर्षि वाल्मीकि समाज के जिला पटेल रामदास बडग़ूजर, जिला चौधरी जीवनलाल कटारिया, संजू रेवाराम लुटारे, आत्माराम खरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंदा गोदरे ने बताया कि इस वर्ष जयंती पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा सेठानी घाट से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अग्निहोत्री गार्डन तक पहुंचेगी। इसका मुख्य आकर्षण महर्षि वाल्मीकि जी की झांकी होगी।
बैठक में ओम प्रकाश बडग़ूजर, कैलाश चावरे, बबलू बहुत्रा, उमेश बडग़ूजर, धीरेंद्र धावरी, सुधीर राठौर, विजय कलसिया, गुड्डू मैना, सोनू राठौर, भूरा कालोते, राकेश मैना, वीरु काचेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए और तैयारियों पर चर्चा की।
