कलेक्टर ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को वितरित किए कंबल

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के संकल्प वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की और सर्दी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने बुजुर्गों से संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने, गर्म कपड़े पहनने और नियमित दवाइयों का सेवन करने का आग्रह किया. इसके साथ ही उन्होंने शरीरिक सक्रियता के लिए पैदल चलना, हल्का व्यायाम या योग करने की सलाह दी. कलेक्टर ने सभी बुजुर्गों को कंबल वितरित किए. इस अवसर पर जीएम डीआईसी अनुराग वर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय महेश यादव तथा वृद्धाश्रम के संचालक राहुल सिंह उपस्थित थे.

 

Next Post

टॉप सीड ट्रीसा-गायत्री ने शानदार जीत के साथ शुरुआत की

Wed Nov 26 , 2025
लखनऊ, (वार्ता) टॉप सीड ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में सैयद मोदी इंटरनेशनल 2025 कैंपेन की शुरुआत कड़ी मेहनत से मिली जीत के साथ की, जिससे भारत के लिए पहले दिन का प्रदर्शन शानदार रहा। देश की टॉप महिला डबल्स जोड़ी ने धीमी शुरुआत […]

You May Like