जबलपुर: गढा थाना अंतर्गत मेडिकल कालेज के मुख्य गेट के बाहर गंदगी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रविवार को नगर निगम टीम को धमकाने के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिन्हें सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक संतोष महोर 28 वर्ष निवासी गली न. 2 शांति नगर दमोहनाका ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
वह नगर पालिका निगम में मुख्य स्वच्छता निरीक्षक के पद पर कार्यरत है उसकी ड्यूटी संभाग क्रमांक 1 गढा में है। रविवार को व्हीआईपी मूवमेंट होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उत्तम सफाई व्यवस्था के लिए आदेशित किया गया था। वह अपनी ड्यूटी के लिए सुपरवाईजर मोजेश, संतोष चौहटेल, मनोज चौधरी, संजीव बम्हनेले के साथ सफाई का निरीक्षक करने के दौरान पाया गया कि मेडिकल कालेज के मुख्य गेट के बाहर ठेले लगाने वालों द्वारा गंदगी की जा रही थी.
खुले में खाद्य पदार्थ बनाये जा रहे थे, कचरा व गंदा पानी फेंका जा रहा था उक्त व्यवसायियों को उसके द्वारा गंदगी न कर सफाई रखने की समझाईश दी जा रही थी, तभी नाश्ता ठेला संचालक मेघ शर्मा, बोला कि आप साफ सफाई करवाओ, जिससे कहा कि आप लोग गंदगी कर रहे हो तो मेघ शर्मा विवाद करते हुये साथी विजय गुजराती व अन्य के साथ उसके एवं उसके साथियों के साथ विवाद करने लगा।
उसके एवं सुपरवाईजर मोजेस, संतोष चौहटेल, मनोज चौधरी, संजीव बम्हनेले के साथ हाथ मुक्को से मारपीट करते हुये शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित मेघ शर्मा, विजय गुजराती, राजेश झारिया, रत्नेश पांडे गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया जबकि अमित फरार है जिसकी तलाश जारी है।
