दतिया:रक्षाबंधन पर होने वाली वार्षिक निशानेबाजी प्रतियोगिता इस बार 28 अगस्त को भांडेर स्थित सागर ताल पर होगी। प्रतियोगिता भुजरियों मेले के दौरान शाम 4 बजे शुरू होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीतेंद्र लिटोरिया शामिल होंगे।आयोजन की अध्यक्षता साडा के उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश करेंगे।
रघुवीर कुशवाहा की मौजूदगी भी रहेगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता मेले का प्रमुख आकर्षण रहती है और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचते हैं। इस बार भी अधिक प्रतिभागियों और दर्शकों के आने की संभावना जताई गई है। आयोजन समिति ने प्रशासन से सागर ताल क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल, सुचारु यातायात व्यवस्था और मेले के आसपास विशेष साफ-सफाई की मांग की है।
