शिवपुरी: शहर के देहात थाना अंतर्गत सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर कार्यरत एक जवान ने वाहिनी परिसर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देहात थाना पुलिस ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। जवान हरियाणा का रहने वाला था।जानकारी के मुताबिक हरियाणा के नारनौल निवासी जोगेंद्र सिंह (48)79 बटालियन में पदस्थ थे और 15 से 20 दिन पहले ही शिवपुरी स्थित सीआरपीएफ परिसर में आए थे।
अज्ञात कारणों के चलते हवलदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने मामले की सूचना देहात थाना पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि 2 दिन पहले ही जोगेंद्र सिंह ने सभी से अच्छे से बात की थी। इसके बाद घटना के क्या कारण रहे, पुलिस जांच में यह बात सामने आएगी। जोगेन्द्र सिंह ने 2004 में सीआरपीएफ ज्वाइन की थी और पहले वह आरक्षक थे और फिर वह प्रमोशन के बाद हवलदार बन गए थे।
