रक्षाबंधन पर शक्ति मोबाइल ने संभाली महिलाओं की सुरक्षा, अकेली महिला को घर पहुंचाया

इंदौर:रक्षाबंधन के दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात शक्ति मोबाइल टीमों ने सुरक्षा के साथ मददगार की भूमिका भी निभाई. अलग अलग स्थानों पर टीमों ने अकेली मिली महिला को घर पहुंचाया और कुत्ते के काटने से घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया.रक्षाबंधन को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शक्ति मोबाइल की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं. इसी दौरान पीसीआर 2 की टीम को देर रात सड़क पर एक महिला अकेली रोती हुई मिली. पूछताछ में महिला ने बताया कि पति के साथ वाहन से जाते समय रास्ते में मनमुटाव हो गया था.

इसके बाद पति उसे सड़क पर छोड़कर चला गया. पुलिस टीम ने महिला से जानकारी लेने के बाद उसे सुरक्षित घर पहुंचाया. साथ ही किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल 112 पर सूचना देने की समझाइश दी. इसी तरह सराफा चौपाटी में ड्यूटी के दौरान पीसीआर 7 की टीम को गुब्बारे बेच रहा नाबालिग बच्चा मिला, बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था. पुलिसकर्मियों ने उसके माता पिता से संपर्क कर बच्चे को अस्पताल भिजवाया और इलाज की व्यवस्था कराई. पीसीआर 8 की टीम को गश्त के दौरान दो बुजुर्ग महिलाएं परेशान हालत में घूमती मिलीं.

टीम ने दोनों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया. महू नाका क्षेत्र के एक मंदिर में आयोजित भंडारे में भीड़ अधिक होने पर शक्ति मोबाइल की टीम ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था संभाली. त्योहार के दौरान पुलिस टीमें संजय सेतु की दुकानों, साहू समाज धर्मशाला के पास लगे राखी बाजार सहित प्रमुख व्यापारिक और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रही हैं. यहां संदिग्ध लोगों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ महिला सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है

Next Post

भदभदा का जलस्तर बढ़ा, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट

Thu Aug 27 , 2026
अशरफ अली भोपाल: भदभदा के जलस्तर तक पानी पहुंच गया है। जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते अब किसी भी समय भदभदा डैम के गेट खोले जा सकते हैं। जलस्तर और पानी की आवक को देखते हुए संबंधित अमला स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गेट खुलने की स्थिति में निचले […]

You May Like

Play sound