शांतिग्राम टाउनशिप के सामने फिर धंसी सीवरेज

सिंगरौली : नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 अंतर्गत बिलौंजी क्षेत्र में गनियारी की सीमा से लगे शांति ग्राम टाउनशिप के समीप आज सुबह सीवरेज कार्य से सड़क का हिस्सा फिर धंस गया। करीब 15 दिन पहले भी इसी स्थान पर सड़क धंसने की घटना सामने आई थी। दोबारा सड़क धंसने से सीवरेज कार्य की गुणवत्ता और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के बाद सुबह सड़क का हिस्सा धंस गया। मार्ग से लगातार आवागमन होने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

लोगों का आरोप है कि सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की भराई और मरम्मत में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते बारिश होते ही सड़क धंसने लगी है। गौरतलब है कि इससे पहले वार्ड क्रमांक 41 में विश्वकर्मा मोहल्ले की ओर जाने वाले मार्ग पर भी सीवरेज कार्य के बाद सड़क धंस चुकी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं से सीवरेज परियोजना के निर्माण कार्यों पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मौके का निरीक्षण कर सीवरेज कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

कच्ची और जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह, बारिश में सड़क से नीचे उतरी स्कूल बस

Sat Aug 8 , 2026
सिंगरौली: ग्राम पंचायत पड़री के चकूआर रोड पर कच्ची और बदहाल सड़क एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। बरसात के चलते सड़क कीचड़युक्त और फिसलन भरी होने से एक स्कूल बस सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। […]

You May Like