कच्ची और जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह, बारिश में सड़क से नीचे उतरी स्कूल बस

सिंगरौली: ग्राम पंचायत पड़री के चकूआर रोड पर कच्ची और बदहाल सड़क एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। बरसात के चलते सड़क कीचड़युक्त और फिसलन भरी होने से एक स्कूल बस सड़क से नीचे उतर गई।

गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जल्द मरम्मत की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस मार्ग पर आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है।

Next Post

असम में बाढ़ का कहर बदस्तूर जारी, जान गंवाने वालों का आंकड़ा पहुंचा 98; राहत और बचाव कार्य तेज

Sat Aug 8 , 2026
गुवाहाटी,  पूर्वोत्तर राज्य असम में भीषण बाढ़ के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। प्राकृतिक आपदा के इस विकराल रूप से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 98 तक पहुंच गई है। कछार और शिवसागर में सबसे […]

You May Like