भोपाल: नगर निगम भोपाल ने प्रधानमंंत्री आवास योजना के नए बहुमंजिला आवासों में उपभोक्ताओं को नई टेक्नोलॉजी से तैयार लिफट लगाया जा रहा है. जिससे अब जनता को खराब होने या बिजली गुल होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. वर्तमान में जितनी भी लिफ्ट लगाई जा रही हैं सभी में यह खासियत है कि बिजली गुल हो गई या फिर किसी कारण से लिफट बंद हो गई तो वह अपने आप सबसे नीचे वाले तल पर धीरे धीरे पहुंच जाएगी और फिर उसका दरवाजा भी खुल जाएगा. जिससे लिफट में फंसे व्यक्ति आराम से बिना किसी परेशानी के बाहर निकल सकेंगे.
पुरानी लिफ्ट में फंसे रहते हैं व्यक्ति
अभी पुराने आवासों या कॉम्पलेक्स में जितनी भी लिफ्ट लगी हैं उनमें व्यक्तियों को परेशानी होती थी. लिफ्ट खराब होने या बिजली गुल होने पर लिफ्ट में फंसे व्यक्ति को घबराहट होने लगती है. वह व्यक्ति जब तक बाहर नहीं निकल सकता उसमें सुधार ना हो जाए या कोई तकनीकी व्यक्ति आकर निकालने के प्रयास ना करे.
गंगानगर में भी नई लिफट से हादसा बचा
शनिवार को नगर निगम के प्रोजेक्ट प्रधानमंत्रीआवास योजना के अंतर्गत गंगा नगर में निर्माणाधीन भवन में हादसा होने से बचा. इस लिफट का उपयोग किया जा रहा था,उस दौरान बिजली गुल हो गई. लेकिन नई तकनीक से युक्त लिफ्ट लगाई गई थी जिससे वह धीरे-धीरे नीचे आकर रुक गई और उसके दरवाजे खुल गए. जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई.
