
इटारसी। शहर के न्यास कॉलोनी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चलती गाड़ी रोककर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने और उसकी मोटरसाइकिल में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
फरियादी रवि राजपूत पिता मेहरबान सिंह राजपूत 52 वर्ष निवासी साईं की बगिया गली नंबर 2 ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 15 मार्च की रात करीब 1 बजे जब वह परशुराम भवन के सामने से गुजर रहा था, तभी आरोपी देवा भाट पिता राजा भाट निवासी टपरिया मोहल्ला तीसरी गली न्यास कालोनी इटारसी ने उसका रास्ता रोका।
आरोपी ने फरियादी के साथ गालियां दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने फरियादी की पुरानी मोटरसाइकिल कीमत लगभग 17,000 रुपये में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात करीब 11:49 बजे औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपी देवा भाट पिता राजा भाट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
