1 हजार से अधिक भवनों में लगवाये जायेगें वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम : निगमायुक्त 

जबलपुर। शहर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने नगर निगम के 7 विभागों क्रमशः जल, संपदा, लोककर्म, उद्यान, भवन, प्रकाश और बाजार विभाग की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब सभी अधिकारी आपसी तालमेल और टीम भावना के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगें। बैठक में निगमायुक्त ने बताया कि जल संचय अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और गिरते भू-जल स्तर को सुधारने के लिए निगम ने एक बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। निगमायुक्त ने ’जल संचय’ की दिशा में सार्थक पहल करते हुए भवन शाखा को निर्देश दिए हैं कि शहर के 1000 से अधिक चिन्हित भवनों में प्राथमिकता के आधार पर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए जाएं। उन्होंने बताया कि इससे भविष्य में जल संकट की समस्या से निपटने में बड़ी मदद मिलेगी। शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर भी बैठक में अहम निर्णय लिए गए। निगमायुक्त ने टीम को निर्देशित किया है कि शहर के सभी उद्यानों का कायाकल्प कर उन्हें नागरिकों के लिए और बेहतर बनाया जाए। डिवाइडरों, चौराहों और तिराहों को व्यवस्थित कर सुसज्जित किया जाए ताकि यातायात सुगम हो और शहर की सुंदरता बढ़े। निगम की सेवाओं को निरंतर जारी रखने के लिए राजस्व प्रबंधन पर भी कड़ा रुख अपनाया गया है। उन्होंने बताया कि जलशुल्क जमा न करने वाले बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाकर अगले 10 दिनों में 500 से अधिक नल कनेक्शन काटने की योजना है।

लीज नियमों का उल्लंघन का वालों पर करें सख्त कार्रवाई

निगमायुक्त ने उपभोक्ताओं से समय पर भुगतान की अपील की है। संपदा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि खाली प्लॉटों या व्यावसायिक गतिविधियों के लिए लीज नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर लीज निरस्त की जाए। विशेषकर चंडलभाटा, राइट टाउन, नेपियर टाउन, गोलबाजार और मदन महल जैसे क्षेत्रों में निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्वयं भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। बैठक में सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Next Post

अवैध कब्जों को हटाकर यातायात किया जा रहा सुगम 

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर।नगर निगम द्वारा शहर को व्यवस्थित, सुंदर और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भी एक बड़ा अभियान चलाया गया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया और नागरिकों को […]

You May Like